हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका की फिल्म इंडस्ट्री का नाम है। हॉलीवुड नाम कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलेस में मौजूद एक जिले के नाम पर रखा क्या है। दुनिया के कई सबसे प्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो, जैसे पैरामाउंट पिक्चर्स, वार्नर ब्रदर्स और यूनिवर्सल स्टूडियो हॉलीवुड में स्थित हैं। हॉलीवुड फिल्म उद्योग का एक प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। इसे अक्सर अमेरिकी फिल्म उद्योग के उपनाम के रूप में प्रयोग किया जाता है। हॉलीवुड फिल्में ज्यादातर साइंस फिक्शन और वॉर से संबंधित होती हैं। हॉलीवुड में फिल्में हमेशा स्टार्स से बड़ी होती हैं। कुछ फेमस हॉलीवुड फिल्में- स्पाइडर मैन, नो टाइम टू डाय, द फादर, डून, फ्री गाय, द टूमारो वॉर और एनकान्टो हैं। आइए आपको बताते हैं हॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स कौन से हैं- टॉम हैंक्स, डेनज़ेल वॉशिंगटन, मेरिल स्ट्रीप, जॉनी डेप, विल स्मिथ, जेनिफर लॉरेंस, जॉर्ज क्लूनी, ब्रैड पिट, लियोनार्डो डिकैप्रियो, डेनियल डे-लुईस। Read More