Jharkhand Board Class 11 Result 2022 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए गए हैं। 11वीं में कुल 93.07 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं।
11वीं परीक्षा का आयोजन राज्य में कुल 684 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में कुल 340954 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि परीक्षा में 366305 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 11 जून 2022 से 7 जुलाई 2022 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 4.15 बजे तक हुई थी।
बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इससे पहले 8वीं और 9वीं का रिजल्ट घोषित किया था। 8वीं में 90.33 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित हुए थे। वहीं 9वीं में 92.27 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 को नतीजे 21 जून 2022 को घोषित किए थे। परीक्षा में कुल 10वीं में कुल 95.60 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। प्रथम श्रेणी में कुल 2,25,845, द्वितीय श्रेणी में 1,24,000 और तृतीय श्रेणी में कुल 23,524 छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
How to Check JAC Jharkhand 11th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Jharkhand 11th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
