RSMSSB LSA Admit Card 2018, राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, लाइव स्टॉक असिस्टेंट (LSA) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। एडमिट कार्ड आज 15 अक्टूबर 2018 को किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया था वह अपना एडमिट कार्ड इसकी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 5 बजे के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए एग्जाम 21 अक्टूबर को होना है। इस एग्जाम के माध्यम से राज्य में खाली पड़े 2,077 पदों को भरा जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड: इसके लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद Download Admit Card of LSA exam 2018 पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डाल दें। डिटेल्स डालने के बाद डाउलोड पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। अब आप इसका प्रिंट आउट निकाल लें।