सात महीने के ब्रेक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म साइन कर ली है जिसका नाम फैनी खान है। पहली बार डायरेक्टर के साथ राय काम करेंगी। जबकि उनके पति अभिषेक बच्चन सोनम कपूर के साथ मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 में काम कर चुके हैं। हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी की जानकारियों को अभी रीवील नहीं किया है। इस फिल्म को अक्षय कुमार की रुस्तम को प्रोड्यूस करने वाली क्रीआर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। रुस्तम के लिए खिलाड़ी कुमार को इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। क्रिआर्ज ने ही ऐश्वर्या के फिल्म में होने की बैत को कंफर्म किया है।

राकेश की पिछली फिल्म मिर्जिया थी। जिसमें न्यूकमर हर्षवर्धन कपूर और सैय्यामी खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। मिर्जिया निर्देशक की सफल फिल्म भाग मिल्खा भाग के तीन साल बाद आई थी। फिल्म निर्माता ने कुछ दिनों पहली है फैनी खान की घोषणा की थी। ऐश्वर्या को आखिरी बार करण जौहर की निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में देखा गया था। यह फिल्म अक्टूबर में दिवाली के मौके पर आई थी और काफी सफल रही थी। ऐश्वर्या का कहना है कि ऐ दिल है मुश्किल के बाद ब्रेक लेकर वो काफी खुश हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी को समय देना है। एक्ट्रेस ने मार्च 2017 में अपने पिता कृष्णराज को खो दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राज राय लंबे वक्त से बीमारी से जूंझ रहे थे। 18 मार्च को लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया। वह पिछले काफी समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बता दें कि कृष्णा राज लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की लीलावती अस्पताल के बाहर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं।

ऐश के पिता की हालत जनवरी 2017 से ठीक नहीं चल रही थी। पिता की बीमारी की वजह से ऐश्वर्या भी काफी वक्त से अपसेट चल रही थीं। ऐश के पिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से इस बार बच्चन परिवार ने होली नहीं मनाई थी। जनवरी में जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो दुबई में छुट्टियां मनाने गईं ऐश्वर्या अपनी छुट्टी कैंसल कर वापस मुंबई आ गई थीं।

https://www.jansatta.com/entertainment/