‘आईफा अवॉर्ड्स 2016’ में बजरंगी भाईजान को बेस्ट फिल्म चुना गया है। स्पेन के मेड्रिड में आयोजित 17वें एडिशन में शनिवार रात को इन पुरस्कारों का एलान हुआ। दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पिकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणवीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। आईफा पुरस्कारों में बाजीराव मस्तानी का दबदबा रहा। उसे तीन बड़े पुरस्कार मिले।
आइए, डालते हैं एक नजर अवॉर्ड पर-
बेस्ट फिल्म : बजरंगी भाईजान
बेस्ट एक्टर : रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)
बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड : सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो)
वुमेन ऑफ़ द ईयर : प्रियंका चोपड़ा
बेस्ट नेगेटिव रोल: दर्शन कुमार(एनएच-10)
बेस्ट डेब्यू एक्टर(मेल): विकी कौशल(मसान)
बेस्ट डेब्यू एक्टर(फीमेल): भूमि पेडणेकर(दम लगा के हईशा)
बेस्ट स्टोरी: जूही चतुर्वेदी(पीकू)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): मोनाली ठाकुर(मोह मोह के धागे)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल): पेपोन(मोह मोह के धागे)
