Sye Raa Narasimha Box Office Collection Day 1 LIVE Updates: अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की सई रा नरसिम्हा रेड्डी 200 करोड़ की मूवी है। ये मूवी भले ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर के आगे नहीं टिक पाई हो लेकिन हिंदी भाषी इस मूवी को बतौर विकल्प पसंद कर रहे हैं। उन्हें बाहुबलि जैसी भव्यता इस मूवी में देखने को मिल रही है। इसके अलावा इस मूवी ने साउथ और विदेशों में जबरदस्त कमाई की। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी संस्करण में इस मूवी ने 2 करोड़ की कमाई की जबकि वॉर ने 50 करोड़ की कमाई की। नरसिम्हा रेड्डी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है। अमेरिका में पहले ही दिन मूवी ने 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया। यूके में इस फिल्म ने 25 लाख, ऑस्ट्रेलिया में 90 लाख का कारोबार रिलीज के पहले दिन किया।
अब बात करते हैं साउथ की। दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में नरसिम्हा रेड्डी (तमिल) ने 7 लाख, तेलुगु थिएटरों में 25 लाख तक का ओपनिंग अकाउंट नोट कराया। अभी देशभर से कई जगहों से अंतिम आंकड़ा नहीं मिल सका है। नरसिम्हा रेड्डी एक पीरियड फ़िल्म है, जिसमें चिरंजीवी शीर्ष भूमिका में हैं, जबकि अमिताभ बच्चन ने उनके गुरु का किरदार निभाया है। फ़िल्म अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, नयनतारा, सुदीप ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं।
नरसिम्हा रेड्डी गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हो गई। इस मूवी ने पहले दिन ही यूएसए बॉक्स आफिस पर कमाल की कमाई की। खबरें आ रही हैं कि इसने पहले ही 1 मिलियन डॉलर की कमाई अमेरिकी थिएटर से कर ली। नरसिम्हा मूवी ने यूएस में $817K जबकि कनाडा में $40,122 की कमाई की। इस तरह कुल कमाई $857K की रही। ट्रेड एनालिस्ट जीवि ने ट्वीट कर जानकारी दी कि #SyeRaa ने अमेरिका के 308 लोकेशन से कुल $857,765 (₹6.16 cr) की कमाई कर ली है।
फिल्म नरसिम्हा रेड्डी से जुड़ी हर खबर और बॉक्स आफिस कलेक्शन की खबर के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहिए…


फिल्म नरसिम्हा रेड्डी की कहानी की बात करें तो ये हिस्टॉरिक और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित मूवी है। इसमें दिखाया गया है कि प्राचीन भारत के राज्य उयालपाड़ा में 1857 की क्रांति से 10 साल पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अंग्रेजी ताकत को जबरदस्त चुनौती दी गई थी। इस फिल्म को देखने के बाद सभी ने चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन दोनों के काम की तारीफ की है। इसके अलावा निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी के काम की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है।
फिल्म की कहानी इतिहास के उस पन्ने से ली गई है, जब नरसिम्हा ने गोरों के विरुद्ध पहली बार विद्रोह का नारा बुलंद किया था। फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत होने के कारण निर्देशक ने भक्तिरस को दर्शाने के लिए उसे कई जगहों पर जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाया है, मगर सेट्स और ऐक्शन के मामले में वे कहीं भी उन्नीस साबित नहीं हुए हैं।
1857 के दौर को दर्शाने में निर्देशक ने जिन भव्य सेट्स का इस्तेमाल किया है, वे अपने आप में काबिले तारीफ हैं। ग्रेग पॉल, ली विटाकर, राम-लक्ष्मण और ए विजय के स्टंट्स देखते हुए आपकी आंखें चौड़ी हुए बिना नहीं रह पाती। 2 घंटा 50 मिनट की लंबाई खलती है। फिल्म अगर 20-25 मिनट कम होती तो ज्यादा क्रिस्प और दिलचस्प लगती। स्क्रीनप्ले और फिल्म की लिखावट को बेहतर किया जा सकता था।
फिल्म की कहानी इतिहास की सच्ची घटना पर आधारित है। 1857 के राष्ट्रीय आंदोलन से दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी (चिरंजीवी) ने ईस्ट इंडिया कंपनी अर्थात अंग्रेजों के अतिक्रमण के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया था। उय्यलवाडा का पालेदार नरसिम्हा रेड्डी अपनी प्रजा और धरती की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तत्पर रहता है। वह अपने गुरूजी (अमिताभ बच्चन) के दिखाए हुए रास्ते पर चलनेवाला शूरवीर है।
फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। इसका निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में नयनतारा, तमन्ना, जगपति बाबू, रवि किसन और अनुष्का शेट्टी नजर आएंगे।
अभिनय की अगर बात करें तो चिरंजीवी पूरी तरह से छाए रहे। नरसिम्हा रेड्डी के किरदार में एक पल भी नहीं लगा की नरसिम्हा रेड्डी का किरदार चिरंजीवी निभा रहे हैं वह खुद नरसिम्हा रेड्डी ही नजर आ रहे थे। महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने किरदार में एकदम जीवंत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे कलाकार भी भारत के नजर आ रहे और सभी ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी जैसे स्टार होने के बावजूद ये फिल्म काफी बड़े पैमाने पर रिलीज की गई थी फिर भी ये दर्शकों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाने में अभी तक कामयाब होती नहीं दिख रही है।
इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। फिल्म ने कुल मिलाकर केवल डेढ़ से दो करोड़ के बीच की कमाई की है