Prince Narula and Yuvika Chaudhary wedding: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। टीवी के सबसे लवली कपल में से एक इस जोड़ी की प्यार की कहानी ‘बिग बॉस’ के घर से शुरू हुई थी। अकसर रिएलिटी शोज में दिल मिलते हैं और फिर शो खत्म होने पर रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। लेकिन युविका और प्रिंस का प्यार शो खत्म होने के बाद वैसा ही रहा। कुछ वक्त पहले युविका और प्रिंस ने सगाई की थी। अब इस कपल ने शादी भी कर ली है। इसके चलते युविका प्रिंस की शादी की कई सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
युविका और प्रिंस की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। युविका ने अपनी शादी में मेहरून कलर का लेहंगा पहना हुआ था। वहीं प्रिंस शेरवानी और अचकन में नजर आए। युविका दुल्हन बनी हुई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान युविका और प्रिंस ने एक दूसरे का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था। कई वीडियोज में दूल्हा-दुल्हन साथ में डांस करते और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। देखें ये वीडियोज:-
https://www.instagram.com/p/Bo1ofoTFuvh/?
इससे पहले युविका और प्रिंस के मेहंदी फंक्शन और संगीत फंक्शन की भी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे। युविका और प्रिंस ने अपनी मेहंदी और संगीत फंक्शन को खूब एंजॉय किया था।
https://www.instagram.com/p/Bo1pD_NlRNN/?
इन वीडियोज में ये कपल अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। बता दें, प्रिंस बिग बॉस सीजन 9 के विनर रह चुके हैं। इसी शो में युविका भी कंटेस्टेंट के तौर पर घर के अंदर गई थीं।
https://www.instagram.com/p/Bo26QizFcCm/?
युविका शो से जल्दी ‘बेघर’ (इविक्ट) हो गई थीं। इसके बाद प्रिंस घर से विनर बन कर बाहर आए थे। इसके अलावा प्रिंस रोड़ीज 12 और स्प्लिट्स विला 8 भी जीत चुके हैं।
https://www.instagram.com/p/Bo25jjAlWPD/?
https://www.instagram.com/p/Bo263A6FAcT/?
https://www.instagram.com/p/Bo27JZtlnXZ/?

