Appendicitis Symptoms and Remedies: आमतौर पर पेट दर्द की समस्या को लोग हल्के में लेते हैं क्योंकि ये एक आम परेशानी है। लेकिन कई बार ये परेशानी बहुत ही गंभीर रूप ले लेती है। सामान्य तौर पर अपच, गैस या कब्ज की परेशानी के कारण पेट में दर्द होता है जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक भी हो जाता है। वहीं, कई बार पेट के एक तरफ ज्यादा दर्द होना किसी और खतरे की ओर भी इशारा कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पेट के दाहिने ओर दर्द रहना अपेंडिसाइटिस के खतरे की ओर संकेत करता है। इस बीमारी का इलाज तुरंत अगर न हो पाए तो अपेंडिक्स फट भी सकता है। इसके अलावा, इस बीमारी में पेट में भी असहनीय दर्द होता है। आइए जानते हैं क्या हैं इस बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके –

क्या है अपेंडिसाइटिस: पेट के दाहिने तरफ दर्द के पीछे अपेंडिसाइटिस को सबसे आम वजह माना जाता है। इस बीमारी में हमारी बड़ी आंत से जुड़े उंगली के आकार का थैला जिसे अपेंडिक्स कहा जाता है, उसमें सूजन की समस्या आ जाती है। अपेंडिसाइटिस का दर्द नाभि से शुरू होकर पेट के निचले दाहिने हिस्से तक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ये दर्द किसी भी वजह से हो सकता है। इस दर्द से लोगों को बैठने और उठने में भी तकलीफ होती है। अपेंडिसाइटिस के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग अपेंडिक्स को सर्जरी के जरिये हटा देते हैं।

ये हैं इस बीमारी के लक्षण: पेट में तेज व असहनीय दर्द होने पर लोगों को इस बीमारी के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए। इस बीमारी में मरीजों को नाभि से आगे नीचे ओर दाहिने तरफ होने पर होने वाला दर्द ही अपेंडिस का दर्द हो सकता है। ज्यादा खांसते, चलते या किसी उछाल के कारण अगर दर्द बढ़ जाए या मरीज असहज महसूस करे तो समझ लेना चाहिए कि अपेंडिक्स की समस्या गंभीर हो गई है और ये किसी भी समय फट सकता है। इसके अलावा, उल्टी, भूख नहीं लगना, तेज बुखार और ठंड लगना भी इस बीमारी के लक्षण हैं। वहीं, कब्ज, दस्त या गैस जैसी पेट से संबंधित परेशानियां भी अंपेडिसाइटिस की ओर इशारा करता है।

ऐसे करें बचाव: दवाइयों के अलावा कई घरेलू उपाय भी अपेंडिक्स की परेशानी से निजात दिलाने में कारगर हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना खाली पेट 2 से 3 कच्चे लहसुन खाने से आप अपेंडिसाइटिस से बच सकते हैं। इसके अलावा, रोज सुबह तुलसी के 4-5 पत्ते खाने से भी आराम मिलेगा। उबला हुआ दूध ठंडा करके पीने से अपेंडिक्स की समस्या कम हो जाती है। दर्द और सूजन को कम करने में अदरक भी उपयोगी है। अपने पेडु पर अदरक के तेल से मालिश करने से भी दर्द से राहत मिलती है। वहीं, पुदीना गैस, उल्टी जैसा लगना या फिर चक्कर जैसे लक्षणों को दूर करता है। वहीं, पेट को ठंडा रखने में रोजाना छाछ पीना भी सहायक है।