Diarrhea Home Remedies: मौसम बदलते ही बॉडी फंक्शन्स में भी बदलाव आते हैं, ऐसे में कई बार कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी परेशान करती हैं। आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। इसी में से एक प्रॉब्लम डायरिया यानी दस्त की भी है। ये परेशानी किसी भी उम्र के लोगों में देखी जा सकती है। कई बार कुछ गलत खा-पी लेने से या फिर जरूरत से ज्यादा खा लेने से ये दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पेट खराब या दस्त होने के लिए शरीर का अभिन्न अंग आंत जिम्मेदार होता है।

पेट खराब के लक्षण और कारण: लोगों को दस्त लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, फूड पॉयजनिंग और गंदा पानी पीना शामिल हैं। यही नहीं, गैस्ट्रो-इंटेस्टिनल सिस्टम में किसी पोषक तत्व की कमी होने से आंत पाचन क्रियाओं को सही तरीके से नहीं कर पाता है, जिससे ये परेशानी हो जाती है। बार-बार लिक्विड डिफिकेशन, पेट में मरोड़ और खाना ठीक से नहीं पचना इसके कुछ लक्षण हैं।

हर्बल चाय में बायो-एक्टिव कंपाउंड से भरपूर फ्लेवनॉयड्स पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ के लिए जिम्मेदार हैं। आमतौर पर दस्त पेट में सूजन के कारण होता है, चाय में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जो इससे राहत दिलाते हैं।

नींबू चाय: इस हर्बल चाय में स्वाद के साथ ही सेहत का खजाना भी होता है। दस्त को ठीक करने में नींबू के चाय का खट्टा-मीठा स्वाद असर दिखाता है। पेट में दर्द होने पर नींबू चाय का सेवन करें। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो वायरल बैक्टीरिया और इंफेक्शन को मारते हैं।

पुदीने की चाय: किसी बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण अगर आपको दस्त लगे हैं तो पुदीने की चाय फायदेमंद साबित होगी। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो पाचन सुधार कर पेट को रिलैक्स करते हैं।

सौंफ की चाय: इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं और दस्त के दौरान पेट दर्द कम होता है।

ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे कि दस्त और पेट दर्द को दूर करते हैं। आप चाहें तो इसमें दालचीनी भी मिला सकते हैं।

अदरक वाली चाय: दस्त में अदरक वाली चाय पीना फायदेमंद है, इसमें जिंजरॉन पाया जाता है जो बेहतर डाइजेशन में मददगार है।