RRB, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के लिए होने वाली भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एप्लीकेशन स्टेट्स के लिंक को एक्टिवेट कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए आवेदन किया था वह अपनी एप्लीकेशन का स्टेट्स चेक कर सकते हैं। जिनकी एप्लीकेशन को स्वीकार कर लिया गया है। उसका स्टेट्स अपडेट कर दिया गया है। इसके अलावा जिनकी एप्लीकेशन को रिजेक्ट किया गया है उनकी एप्लीकेशन को रिजेक्ट क्यों किया गया है इसका कारण भी बताया गया है। एप्लीकेशन का स्टेट्स चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। कैंडिडेट्स अपनी एप्लीकेशन का स्टेट्स अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। यहां क्लिक करके आप रेलवे से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर ले सकते हैं।

RRB NTPC के अलावा रेलवे में इन पदों की भर्ती के एडमिट कार्ड जल्द, सिलेबस जारी

ऐसे करें एप्लीकेशन का स्टेट्स चेक: सबसे पहले अपने क्षेत्र की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वहां एप्लीकेशन स्टेट्स चेक करने का लिंक आ रहा होगा। उस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब उस पेज पर अपनी डिटेल्स डालें और लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन स्टेट्स चेक कर पाएंगे।  यहां क्लिक करके  आप चेक कर सकते हैं कि देश में किन किन सरकारी विभागों में कौन कौन से पद पर सरकारी नौकरी निकली हुई हैं।

RRB NTPC Admit Card 2019, Syllabus and Exam Date: Check Here