युवराज सिंह को आपने क्रिकेट खेलते देखा होगा। डांस करते देखा होगा। आज हम युवराज सिंह के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। फिल्म हिस्ट्री पिक्स नाम के एक पेज ने एक ट्वीट किया है जिसमें युवराज सिंह की उस समय की फोटो को शेयर किया है जब वह 11 साल के थे। यह फोटो तब की है जब युवराज सिंह ने पंजाबी फिल्म ‘मेहंदी शगना दी’ में काम किया था। युवराज सिंह ने फिल्मों में भी काम किया है इसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। युवराज सिंह को लोग क्रिकेटर के रूप में ही जानते हैं। युवराज जब छोटे थे तब उन्होंने एक्टर और सिंगर हंस राज हंस के साथ पंजाबी फिल्म ‘मेहंदी शगना दी’ की थी।
फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी, उस समय युवी 11 साल के थे। ऐसा भी हो सकता है कि सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की तरह उनकी जिंदगी पर भी बायोपिक बने और फिल्म में हमें युवराज सिंह का फिल्मों में काम करने का किस्सा देखने को मिले। इस फोटो में युवराज सिंह एक बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं। युवराज सिंह के साथ जो बच्चा है उसने पग बांधा हुआ है। युवराज सिंह और उस बच्चे की दो फोटो शेयर की गई हैं। इसमें दोनों बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं।
(1992) 11 yr old Yuvraj Singh in the Punjabi film 'Mehndi Shagna Di'.#INDvPAK #IndVsPak #YuvrajSingh pic.twitter.com/TdV4z9oXgM
— Film History Pics (@FilmHistoryPic) June 18, 2017
एक फोटो में युवराज सिंह और वह बच्चा खड़े हुए हैं उनके पीछे खाली मैदान दिखाई दे रहा है। देखने से ऐसा लग रहा है कि वह किसी खेल के मैदान में हैं। फोटो में पीछे कोई और दिखाई नहीं दे रहा है। इसके साथ ही दूसरे फोटो में युवराज सिंह और वह बच्चा एक मेडल लिए हुए हैं। जिसे उस बच्चे ने पकड़ रखा है और अपने दोनों हाथों से ऊपर उठा रखा है। उस बच्चे के हाथों को युवराज सिंह ने पकड़ रखा है। युवराज सिंह के चेहरे पर मेडल की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

