Ind vs Eng 2nd T20 Highlights, India vs England 2nd T20 Highlights: भारत-इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में हुए दूसरे टी20 मैच को इग्लैंड ने अपने नाम किया। टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने आखिरी ओवर की 2 गेंद रहते 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा जॉनी बेयर्सटो ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा था। रोहित टीम के खाते में महज 5 ही रन का योगदान दे सके। भारत को ऐसी स्थिति में संभलकर खेलने की आवश्यकता थी लेकिन ऐसा ना हो सका। शिखर धवन (10) दुर्भाग्यवश रन आउट हुए वहीं लोकेश राहुल (6) भी चलते बने। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। कोहली के अलावा सुरेश रैना (27) और महेंद्र सिंह धोनी ने (32) ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंग्लैंड की गेंदबाजी शानदार रही और डेविड विले, जैक बाल, लियाम प्लंकट और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिया।

India vs England 2nd T20 Cricket Streaming, Ind vs Eng Cricket Score at Sony Liv

Live Blog

India vs England 2nd T20 Live Cricket Score, भारत बनाम इंग्लैंड टी20 लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स:

01:37 (IST)07 Jul 2018
इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मैच

भुवनेश्वर कुमार मैच का आखिरी ओवर डालने आए। पहली गेंद पर हेल्स ने जोरदार छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी गेंद पर चौका आया। तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्कोर बराबर किया। चौथी गेंद पर चौका लगाकार इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया। इंग्लैंड- 149/5 (19.4)

01:26 (IST)07 Jul 2018
भुवनेश्वर कुमार को मिली पहली सफलता

अपना तीसरा ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच आउट करा पवेलियन भेजा। दूसरी गेंद पर क्रीज पर आए नए बल्लेबाज डेविड विली ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर सिंगल और पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं आया। आखिरी गेंद पर एक रन आया। इंग्लैंड - 129/5 (18)

01:16 (IST)07 Jul 2018
इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत

अपना आखिरी ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर जॉनी ने 2 रन चुराए। चौथी गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है। इंग्लैंड- 110/4 (16)

01:07 (IST)07 Jul 2018
शिखर धवन का शानदार कैच ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

अपना तीसरा ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर मोर्गन को कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। मोर्गन 19 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन ने शानदार कैच पकड़कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। इस ओवर में पांड्या ने एक विकेट लेकर 7 रन दिए।  इंग्लैंड- 99/4 (14)

00:53 (IST)07 Jul 2018
मोर्गन-हेल्स की जोड़ी की बदौलत मजबूत स्थिति में इंग्लैंड

11वां ओवर चहल को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर मोर्गन ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर एलेक्स हेल्स ने जोरदार छक्का लगाया। चौथी गेंद पर 2 रन आए। पांचवी गेंद पर हेल्स ने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया।  इंग्लैंड- 72/3 (11)

00:43 (IST)07 Jul 2018
जीत से 66 रन दूर इंग्लैंड

9वां ओवर चहल डालने आए। पहली गेंद पर हेल्स ने 2 रन लिए और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर चहल ने एलबीडब्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने मोर्गन को नॉटआउट दिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी और आखिरी गेंद पर एक-एक रन आया। इंग्लैंड- 55/3 (9)

00:33 (IST)07 Jul 2018
युजवेंद्र चहल का जलवा, पहले ओवर में रूट को दिखाया पवेलियन का रास्ता

- अपना पहला ओवर डालने आए युजवेंद्र चहल। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर हेल्स ने सिंगल लेकर जो रूट को स्ट्राईक दी। पांचवी गेंद पर चहल ने अपना काम कर जो रूट का विकेट लेकर चलता किया। रूट 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड- 44/3 (7)

00:24 (IST)07 Jul 2018
विराट कोहली ने दूसरी बार नहीं की गलती, बटलर को पवेलियन भेजा

5वां ओवर डालने आए उमेश यादव ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया। दूसरी गेंद पर एक रन आया। तीसरी गेंद भारतीय कप्तान विराट कोहली से जोस बटलर का कैच छूट गया। अगली गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। लेकिन पांचवी गेंद पर विराट ने कोई गलती नहीं की और बटलर का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की ओर जाने के लिए मजबूर किया। इंग्लैंड 

00:14 (IST)07 Jul 2018
उमेश यादव ने भारत को दिलाई पहली सफलता

अपना दूसरा ओवर डालने आए उमेश यादव ने पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को चलता किया। रॉय 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। पहला ओवर महंगा डालने के बाद उमेश ने अच्छी वापसी की और दूसरे ओवर में एक विकेट झटका। हालांकि उन्होंने इस ओवर में 9 रन भी गवां दिए। इंग्लैंड- 25/1 (3)

00:03 (IST)07 Jul 2018
जेसन रॉय और जोस बटलर ने की पारी की शुरुआत

भारत द्वारा दिए गए 149 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहला ओवर डालने आए उमेश यादव की दूसरी ओर चौथी गेंद पर रॉय ने दो चौके लगाए और छक्के से ओवर खत्म किया। इंग्लैंड-14/0 (1)

23:40 (IST)06 Jul 2018
भारत ने इंग्लैंड को 149 रन का टारगेट दिया

20वां ओवर जैक बेल को सौंपा गया। पहली गेंद पर मिल फील्डिंग के चलते धोनी ने 2 रन बटोरे। दूसरी गेंद पर धोनी का टेनिस शॉट देखने को मिला, उन्होने जोरदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सिंगल। अगली गेंद पर विकेटकीपर से मिस फील्डिंग हुई और भारत को नॉ बॉल के साथ चौका मिला। चौथी गेंद पर पांड्या ने सिंगल लेकर स्ट्राईक धोनी को दी और धोनी ने अगली गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर धोनी ने चौके साथ ओवर की समाप्ति की। इस ओवर से भारत को 22 रन आए।

23:28 (IST)06 Jul 2018
भारत को लगा 5वां झटका, अर्धशतक से चूके विराट

अपना चौथा ओवर डालने आए डेविड विली ने पहली ही गेंद पर भारत को बड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली को जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। विराट 38 गेंदों पर 47 रन बनाकर कैच आउट हुए। विली ने अपने आखिरी ओवर में एक विकेट लेकर 4 दिए। भारत- 115/5 (18)

23:17 (IST)06 Jul 2018
भारत के 100 रन पूरे

16वां ओवर डेविड विली को सौंपा गया। पहली गेंद पर विराट ने 2 रन लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर  एक बार फिर विकटों के बीच दोनों बल्लेबाजों की अच्छी दौड़ नजर आई जिसमें 2 रन आए। चौथी और पांचवी गेंद पर एक-एक रन आया। आखिरी गेंद पर 2 रन के साथ ही भारत ने 100 रन पूरे किए। भारत- 101/4 (16)

23:08 (IST)06 Jul 2018
20 रन बनाकर पवेलियन लौटे रैना, विराट का साथ देने आए धोनी

13वे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को रैना के रूप में चौथा झटका लगा। रैना 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। रैना के आउट होने के बाद एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं। 13वे ओवर में भारत ने एक विकेट खोया और 3 रन बटोरे। भारत 82/4 (13)

22:54 (IST)06 Jul 2018
विराट का चला बल्ला, लगातार लगाए चौके

11वां ओवर राशिद को सौंपा गया। पहली गेंद पर रैना ने सिंगल लेकर स्ट्राईक विराट कोहली को दी। दूसरी गेंद पर विराट ने तेज शॉट खेला लेकिन इंग्लैंड की अच्छी फील्डिंग की वजह से सिर्फ 2 रन ही मिले। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। वहीं पांचवी और आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने लगातार एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि आखिरी गेंद पर कैच की कॉल थी लेकिन नाकाम रही। भारत- 67/3(11)

22:38 (IST)06 Jul 2018
कोहली-रैना से उम्मीदें

भारत ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 12, जबकि विराट कोहली 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इस वक्त 5.2 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। इंग्लैंड में पूरी तरह से हावी दिख रहा है।

22:29 (IST)06 Jul 2018
भारत को लगे दो झटके

मैच के 4.2 ओवर में शिखर धवन दुर्भाग्यवश रन आउट। भारत को इसी के साथ दूसरा झटका भी लग चुका है। धवन 12 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर विराट कोहली। पांचवीं गेंद पर राहुल बोल्ड। भारत को इस ओवर से दो झटके लगे।

22:18 (IST)06 Jul 2018
इंग्लैंड का दबाव

भारत अपना पहला विकेट गंवा चुका है। डेविड विली अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर धवन ने सिंगल निकाल। अगली गेंद पर तीन रन के लिए दोनों बल्लेबाजों ने दौड़ लगाई। इस ओवर से कुल 6 रन। भारत- 13/1 (3)

22:08 (IST)06 Jul 2018
इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी

भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर आ चुके हैं। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर रोहित ने सिंगल लिया। आखिरि गेंद पर कोई भी रन नहीं बन सका। इंग्लैंड ने काफी दबाव बना रखा है। भारत- 1/0 (1)

21:55 (IST)06 Jul 2018
जोस बटलर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं भरोसमंद?

इंग्लैंड की बात की जाए तो उसके पास पिछले मैच में जोस बटलर के अलावा कोई खासा प्रभाव नहीं छोड़ सका था। बटलर के अलावा मेजबानों के पास जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयर्सटो, कप्तान इयोन मोर्गन टी-20 के दिग्गज बल्लेबाज हैं। 

21:49 (IST)06 Jul 2018
प्लेइंग इलेवन

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल। 

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोए रूट, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो, जैक बाल, डेविड विले, लियाम प्लंकट, क्रिस जोर्डन, आदिल रशीद।

21:44 (IST)06 Jul 2018
3-0 से जीता भारत तो दूसरे स्थान पर होगा काबिज

भारत अगर श्रृंखला 2-0 से जीतता है तो आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से अंतर कम हो जाएगा, जबकि 3 -0 से जीतने पर वह पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर आ जायेगा।

21:42 (IST)06 Jul 2018
भुवी नहीं रहे थे पिछले मैच में प्रभावी

पिछले मैच में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार प्रभावी नहीं रहे थे। उनके हिस्से विकेट भी नहीं आया था। इस मैच में भुवनेश्वर अपना खाता खोलना चाहेंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाजी का जिम्मा उमेश यादव और पांड्या पर होगा। 

21:39 (IST)06 Jul 2018
इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 या उससे अधिक रन बनाता है, तो इससे इंग्लैंड के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। फैंस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

21:29 (IST)06 Jul 2018
लोकेश राहुल के बल्ले से बरस सकते हैं रन

इंग्लैंड के लिए परेशानी स्पिन गेंदबाजी ही नहीं बल्कि नहीं है। भारत की बल्लेबाजी उसके लिए दूसरा चिंता का सबब है। मैनचेस्टर में लोकेश राहुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर बक्खियां उधेड़ी थीं। वह शानदार फॉर्म में हैं और इस मैच में भी इंग्लैंड के लिए खतरा बन सकते हैं।

21:28 (IST)06 Jul 2018
मध्य के ओवरों में इंग्लैंड को रन बनाने में आ सकती है दिक्कत

कुलदीप-चहल की जोड़ी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए पूरी सीरीज में परेशानी का सबब होगी। इससे पार पाना मेजबानों की पहली चुनौती है। यह दोनों मध्य के ओवरों में रन भी रोकते है और विकेट भी निकालते हैं। बीते मैचों में भी यह देखने को मिला है। 

21:28 (IST)06 Jul 2018
कुलदीप यादव से इंग्लैंड को रहना होगा सतर्क

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने पांच विकेट अपने नाम किए थे। चहल हालांकि विकेट नहीं ले पाए थे लेकिन उनमें विकेट लेने और रन रोकने की काबिलियत है। इंग्लैंड के लिए ये गेंदबाज परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

21:27 (IST)06 Jul 2018
इंग्लैंड के लिए वापसी नहीं आसान

इंग्लैंड के लिए किसी भी तरह से वापसी आसान नहीं रहने वाली है। उसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा कुलदीप यादव और युजवेंद्रा चहल की जोड़ी हैं। कलाई के स्पिनरों ने इंग्लैंड को पिछले मैच में खासा परेशान किया था।

21:22 (IST)06 Jul 2018
टीमें : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, सुरेश रैना, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव। 

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो, जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरैन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय और डेविड विले।