IPL 2019 MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-12 का फाइनल मुकाबला आज यानी कि 12 मई को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग के बीच हैदराबाद में खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद पर मुंबई ने 1 रन से इस मैच को जीतकर चौथी बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने सीएसके को 150 रनों का लक्ष्य दिया था।
इसके जवाब में जब सीएसके की टीम मैदान में उतरी तो डुप्लेसी और वॉटसन ने कमाल की शुरुआत की लेकिन डुप्लेसी ज्यादा देर तक मैदान में नहीं रहे। वहीं, बुमराह ने कमाल का स्पेल डाला। हालांकि वॉटसन ने 80 रनों की पारी खेली लेकिन वो आखिरी मौके पर रन आउट हो गए। सीएसके को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकार थी लेकिन सीएसके 1 रन से इस मुकाबले को गंवा बैठा। मुंबई इंडिंयस ने चौथी बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है।
चेन्नई सुपरकिंग और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल सीजन-12 के फाइनल मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन होटस्टार भी मैच उपलब्ध रहेगी।

Highlights
मुंबई ने इस मैच को 1 रन से जीतकर आईपीएल पर चौथी बार अपना कब्जा जमा लिया है। कमाल का ओवर मलिंगा के द्वारा
19वां ओवर लेकर आए थे जसप्रीत बुमराह और इस ओवर में ब्रावो आउट हो गए हैं। अभी सीएसके को जीत के लिए 10 गेंदों में 17 रनों की दरकार है।वॉटसन अभी मौजूद हैं।
इस मैच में जीत के लिए सीएसके को 18 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है। बुमराह ने डाला कमाल का ओवर।
सीएसके को इस मैच में जीत के लिए 24 गेंदों में 42 रनों की दरकार है। वॉटसन आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
16वां ओवर लेकर आए थे लसिथ मलिंगा और इसस ओवर की पहली गेंद पर ब्रावो ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। अब सीएसके का स्कोर 95 पर पहुंच गया है।
महेंद्र सिंह धोनी तेजी से रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। धोनी के आउट होने के बाद चेन्नई के लिए इस लक्ष्य को पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।
चेन्नई को जीत के लिए 53 गेंदों में 76 नों की जरूरत है। राहुल चहर की गेंद पर धोनी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अंतिम गेंद पर वॉटसन ने चौका जड़ा।
सुरेश रैना के आउट होने के बाद अब मैदान में रायडू आ गए हैं। 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 72-2 है।
9वें ओवर में वॉटसन का एक आसान सा कैच मलिंगा ने छोड़ दिया है। एक मौका मुंबई ने छोड़ दिया है। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 70 रन है।
7वां ओवर लेकर आए मिशेल और इस ओवर में सुरेश रैना आउट होने से बच गए हैं। टीम का स्कोर अब 57 पर पहुंच गया है।
डुप्लेसी के आउट होने के बाद अब मैदान में सुरेश रैना आ गए हैं। 5 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर अब 38-1 है। मुंबई को विकेट की तलाश है।
चौथा ओवर लेकर आए थे क्रुणाल पंड्या और इस ओवर की दूसरी गेंद पर डुप्लेसी ने जहां चौका जड़ा तो तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा।
क्रुणाल पंड्या की गेंद पर शेन वॉटसन ने चौका जड़ स्कोर को आगे बढाया। प्लेसिस और वॉटसन समझदारी से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
मिचेल मैक्लेघन पारी का पहला ओवर लेकर आए हैं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर प्लेसिस ने चौका जड़ अपना और टीम का खाता खोला।
141 के स्कोर पर मुंबई को आठवां झटका लगा है। मिशेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं।
140 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को छठां झटका लगा है और हार्दिक पंड्या अपना विकेट गंवा बैठे हैं। दीपक ने झटका विकेट।
18वां ओवर लेकर आए थे शार्दुल ठाकुर और इस ओवर में 16 रन आए हैं। हार्दिक और पोलार्ड कमाल की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 135 पर पहुंच गया है मुंबई का स्कोर।
17वां ओवर लेकर आए थे इमरान ताहिर और इस ओवर की 5वीं गेंद पर पोलार्ड ने कमाल का छक्का जड़ा और अब टीम का स्कोर 120 पर पहुंच गया है। 18 गेंदों का खेल और बचा है.
ईशान के आउट होने के बाद अब मैदान में हार्दिक पंड्या आ गए हैं। 30 गेंदों का खेल और बचा है जबकि मुंबई का स्कोर अभी 102 रन है। देखना होगा कि आखिर कितने और रन बनते हैं.
15वां ओवर लेकर आए थे इमरान ताहिर और इस ओवर की पहली गेंद पर पोलार्ड ने छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है।
क्रुणाल पंड्या के आउट होने के बाद अब पोलार्ड मैदान में आ गए हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 90 पर पहुंच गया है। 42 गेंद मुंबई के पास और है।
सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद अब मैदान में क्रुणाल पंड्या आ गए हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर केवल 85 रन है। 48 गेंद मुंबई के पास और हैं।
11वां ओवर लेकर आए थे हरभजन सिंह और इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने कमाल का चौका जड़ा है। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अब 80 पर पहुंच गया है।
10वां ओवर लेकर आए थे ब्रावो और इस ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने कमाल का चौका जड़ा। इसी के साथ मुंबई का स्कोर 60 के पार पहुंच गया है।
8 ओवर का खेल हो चुका है और आतिशी लय में शुरुआत करने वाली मुंबई का स्कोर दो विकेट खोकर केवल 53 रन है। तेज गति से मुंबई को बनाने होंगे रन।
मुंबई ने शुरुआत तो कमाल अंदाज में की लेकिन रोहित और डिकॉक दोनों अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अभी केवल 45-2 है। सूर्यकुमार और ईशान की जोड़ी मैदान में है।
डिकॉक के आउट होने के बाद अब मैदान में सूर्यकुमार यादव आ गए हैं। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर अभी 45 रन है।
चौथा ओवर लेकर आए थे हरभजन सिंह और इस ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका जड़ा और कुल 7 रन बटोरे। अब मुंबई का स्कोर 37 रन पर पहुंच गया है।
तीसरा ओवर लेकर आए थे दीपक चहर और इस ओवर की पहली ही गेंद पर डिकॉक ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। अच्छी शुरुआत मुंबई के बल्लेबाजों द्वारा।
दीपक चहर के पहले ओवर से कुल 2 रन आए थे और इस मैच का दूसरा ओवर लेकर शार्दुल ठाकुर आए थे। इस ओवर की 5वीं गेद पर रोहित शर्मा ने कमाल का छक्का जड़ा है।
इस फाइनल मैच के लिए अब दोनों टीमें मैदान में आ गई हैं। रोहित और डिकॉक जहां मुंबई की पारी का आगाज करेंगे तो वहीं माही सेना अब मैदान में आ गई है। रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
इस मैच में सीएसके बिना बदलवा के उतरी है तो वहीं, मुंबई की टीम ने जयंत की जगह मिशेल मैक्लेघन को टीम में जगह दी है। देखना होगा कि आखिर आज कौन सी टीम इस मैच को जीतती है।
इस मैच में टॉस जीतकर मुंंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर सीएसके किस तरह की गेंदबाजी करती है। रोहित-डिकॉक पर रहेगी नजर।
फाइनल के लिए होने वाली जंग में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। देखना होगा कि आखिर धोनी और रोहित किस रणनीति के तहत मैदान में उतरते हैं। रोमांचक होगा मुकाबला।
सीएसके और मुंबई दोनों की नजर इस खिताब को जीतकर चौथी बार आईपीएल पर अपना कब्जा जमाने का इरादा होगा। दोनों ही टीमों ने अबतक 3-3 बार जीत हासिल की है। ऐसे में ये एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की दरकार है।