इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा। शुभमन गिल ने पहले शतक ठोककर गेंदबाजों की खबर ली। इसके बाद इशान किशन चोटिल हो गए। उनकी चोट टीम के लिए बड़ा झटका है। वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने भी नहीं आए। विष्णु विनोद ने उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह उनकी जगह बल्लेबाजी भी करेंगे। गुजरात की पारी के 16वें ओवर के बाद वह मैदान से बाहर चले गए। कैमरन ग्रीन को भी चोट लगी। वह रिटायर्ड हर्ट भी हुए। बाद में फिर बल्लेबाजी करने आ गए।
इशान किशन की चोट की बात करें तो क्रिस जॉर्डन ने 16वें में गेंदबाजी की। ओवर के बाद जब इशान किशन दूसरे छोर पर जा रहे थे। तब जॉर्डन की कोहनी से उनके आंख पर चोट लगी। इसके बाद वह दर्द में दिखे और मैदान से बाहर गए। जॉर्डन कैप पहन रहे थे तभी सामने से आ रहे इशान की आंख पर उनकी कोहनी लगी। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। वह बतौर कन्क्शन सब्सीट्यूट (concussion substitute) बल्लेबाजी करेंगे। खिलाड़ी को सिर पर चोट लगने पर कन्क्शन सब्सीट्यूट मिलता है।
इशान किशन का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
इशान किशन ने इस सीजन 15 मैच में 30.27 के औसत और 142.77 के स्ट्राइक रेट से 454 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 233 रन बनाए। शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर आउट हुए। हार्दिक पांड्य न 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए हैं। राशिद खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋद्धिमान साहा ने 18 रन बनाए।
शुभमन गिल का शतक
बता दें कि क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर शुभमन गिल ने तीसरा शतक जड़कर डिफेंडिंग चैंपियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 60 गेंद पर 129 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके जड़े। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो टीम में एक बदलाव हुआ। ऋतिक शौकिन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका मिला। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। दर्शन नालकंडे की जगह साई सुदर्शन और दासुन शनाका की जगह जोस लिटिल को मौका मिला।
