भारत के धुरंधर बल्लेबाजों की जर्सी नंबर के बारे में क्या आप जानते हैं। क्या आपको पता है कि इन क्रिकेटर्स ने यही नंबर क्यों चुना? आज हम आपको कुछ ऐसे ही भारतीय बल्लेबाजों की जर्सी से जुड़े सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

विराट कोहली : भारत के कप्तान विराट कोहली आपको हमेशा 18 नंबर की जर्सी पहने दिखे हैं। इसके पीछे एक इमोशनल वजह है। कोहली के पिता की मौत 18 दिसंबर 2006 को हुई थी। उनके पिता हमेशा उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते देखना चाहते थे। कोहली ने पहली बार अंडर-19 में इस नंबर की जर्सी पहनी थी।

virat kohli
विराट कोहली। (Photo Courtesy: BCCI)

महेंद्र सिंह धोनी : भारत के सफलतम कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। धोनी ने 7 नंबर की जर्सी इसलिए चुनी क्योंकि वो मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले क्रिस्चियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन थे। रोनाल्डो 7 नंबर की जर्सी पहनते थे। इसके साथ ही धोनी का जन्म भी 7 जुलाई को ही हुआ था।

mahendra singh dhoni
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: BCCI)

रोहित शर्मा : भारत के शानदार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी में दिखाई देते हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि ये नंबर उनकी मां ने चुना था। रोहित अंडर-19 में भी इसी नंबर की जर्सी में खेले। रोहित ना केवल वनडे में 2 दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने, बल्कि उन्होंने सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

rohit sharma
रोहित शर्मा (Photo Courtesy: BCCI)

शिखर धवन : इस कलात्मक बल्लेबाज की जर्सी नंबर 25 की वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी हैं। दरअसल शिखर धवन की पत्नी का जन्म इसी दिन हुआ था, जिस वजह से धवन ने इस नंबर को चुना।

shikhar dhawan
शिखर धवन (Photo Courtesy: BCCI)

युवराज सिंह : आपको युवराज की जर्सी नंबर-12 से जुड़ी वजह जानकर बेहद हैरानी होगी। बता दें कि युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में हुआ था, जिस वजह से उन्होंने इस नंबर की जर्सी को चुना।

yuvraj singh
युवराज सिंह (Photo Courtesy: BCCI)