Pehowa (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पिहोवा विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत हुई है। मनदीप चट्ठा ने भाजपा को 6553 वोट से हराया है। भाजपा को कुल 57995 वोट मिले हैं, इसके बाद वोटिंग के मामल में तीसरे नंबर पर नेशनल लोक दल नेता बलदेव सिंह 1772 वोट हासिल किए हैं। हरियाणा की पिहोवा विधानसभा सीट राजनीतिक तौर पर काफी अहम मानी जाती है। यह सीट सामान्य श्रेणी की सीट है।

Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here

हरियाणा की पिहोवा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जय भगवान शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने मनदीप चट्ठा को टिकट दिया है। वहीं जेजेपी की डॉ.सुखविंदर कौर चुनावी दंगल में है। आम आदमी पार्टी के गेहल सिंह संधू और इंडियन नेशनल लोकदल के बदलेव सिंह वड़ैच हैं। बता दें कि जेजेपी ने राज्य में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में है। वहीं, आईएनएलडी ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन किया है।

2019 विधानसभा चुनाव नतीजे

साल 2019 का इलेक्शन भी काफी रोचक रहा था। भारतीय जनता पार्टी ने संदीप सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया था और कांग्रेस पार्टी ने मंदीप सिंह को चुनावी दंगल में उतारा था। बीजेपी के संदीप सिंह ने 42,613 वोटों के साथ सीट पर कब्जा जमाया था। संदीप सिंह ने मंदीप सिंह को 5,314 वोटों से करारी मात दी थी। कांग्रेस पार्टी के मंदीप सिंह पिछड़ गए थे। संदीप सिंह हॉकी टीम के पूर्व कप्तान थे। जीत के बाद वह मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री भी बने थे।

पार्टीउम्मीदवारवोटजीते/हारे
बीजेपीसंदीप सिंह42,613जीते
कांग्रेसमंदीप सिंह37,299हारे
निर्दलीयस्वामी संदीप ओंकार21,775हारे

2014 के चुनाव परिणाम

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भी पिहोवा विधानसभा सीट पर फाइट काफी टाइट देखने को मिली थी। पिहोवा से इंडियन नेशनल लोक दल के जसविंदर सिंह संधू ने भारतीय जनता पार्टी के जयभगवान को कड़े मुकाबले में लगभग दस हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। संधू को 49 हजार 110 वोट मिले थे। इस साल करीब 80.09 फीसदी वोटिंग हुई थी।

पिहोवा विधानसभा सीट का सियासी समीकरण

पिहोवा एक तीर्थ स्थल भी है। पिहोवा विधानसभा सीट साल 1967 में बनी थी। इस विधानसभा सीट पर सबसे पहले स्वतंत्र पार्टी के विधायक चीमन लाल ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1968 और 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार पैरा सिंह ने जीत हासिल की थी।