-

Bihar: बिहार के बाहुबलियों के जिक्र के बिना वहां की राजनीतिक गाथा अधूरी रहती है। बिहार में कई ऐसे बाहुबली हुए हैं जो लोगों के बीच पर्याय का दूसरा नाम बन गए थे। इनमें से कुछ राजनीति में भी आए। यहां भी इनकी रंगबाजी लोगों ने देखी।आइए जानते हैं बिहार की राजनीति के इन रंगबाजों की पत्नियों के बारे में (All Photos: Social Media):
-
मोकामा से विधायक बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी का नाम नीलम सिंह है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अनंत सिंह ने अपनी पत्नी के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की थी। नीलम सिंह को टिकट तो मिला लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाईं।
-
दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी का नाम है हिना शहाब। पति की विरासत को आगे बढ़ाते हुए हिना ने सीवान से 3 बार लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं।
-
बिहार की सीवान लोकसभा सीट से सांसद हैं कविता सिंह। कविता बाहुबली अजय सिंह की पत्नी हैं। कविता ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और राजद प्रत्याशी हिना सहाब को भारी मतों से हराया था।
-
बिहार के बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं वीना देवी। वीना देवी मुंगेर से सांसद हैं। 2019 में उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी नीलम को पराजित किया था।