-
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1997 में बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ फिल्म और प्यार हो गया से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब से अब तक 24 साल के करीब हो गए हैं। बॉलीवुड में काफी कुछ बदल गया लेकिन ऐश्वर्या राय आज भी उसी तरह से नजर आती हैं। इन दोनों तस्वीरों में से एक साल 2000 में आई फिल्म जोश की है तो दूसरी 2018 की ऐ दिल है मुश्किल की। दोनों में ही ऐश्वर्या एक ही तरह नजर आ ऱही हैं। ऐश्वर्या के सिवा और भी एक्ट्रेसेस हैं जो सालों बाद भी वही पहले जैसी दिखती हैं। आइए डालें एक नजर:
-
मलाइका अरोड़ा ने 1998 में दिल से फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब से आज तक वह लगभग वैसी ही नजर आती हैं।
-
रेखा की एक तस्वीर साल 1996 में फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान की है तो वहीं दूसरी तस्वीर साल 2020 की है।
-
सुष्मिता सेन भी साल 2004 से आज तक लगभग वैसी ही नजर आती हैं।
-
माधुरी दीक्षित की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में होती रही है। माधुरी भी पिछले 20 साल से ज्यादा समय से लगभग वैसी ही नजर आती हैं।
-
माधुरी की तरह जूही चावला ने भी खुद को इस तरह से मेंटेन कर रखा है कि उनकी पुरानी औऱ अभी की तस्वीरों में अंतर कर पाना मुश्किल होता है।
-
एक्टर्स की बात करें तो शाहिद कपूर भी सालों से वैसे ही नजर आ रहे हैं। इन दोनों में से एक तस्वीर साल 2007 में जब वी मेट की है तो वहीं दूसरी 2020 की है।