-
फैसल शेख उर्फ शेख मुदस्सिर फैसल सोशल मीडिया में Mr Faisu के नाम से मशहूर है। मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार का फैसल आज करोड़ों लोगों के लिए हीरो है। सोशल मीडिया में फैसल का रुतबा देखते हुए ही तमाम स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी उसके पास पहुंचते हैं। हाल ही में रितिक रौशन भी सुपर 30 के लिए फैसल के पास पहुंचे थे। Tik Tok पर उसकी एक्टिंग के जलवे तो हैं हीं लेकिन फैसल की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने के पीछे उसके लुक्स भी हैं। फैसल बेहद फैशनेबल और स्टायलिश भी है। देखें तस्वीरें।(All Pics: @Mrfaisu/instagram)
-
फैसल शेख के नाम बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड भी दर्ज हो चुका है। सिर्फ TikTok पर ही फैसल के 23 मिलियन से ज्यादा फालोवर्स हैं।
-
Tik Tok के अलावा इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी Mr Faisu के लिए लोगों की दीवानगी देखते बनती है।
-
फैसल इतनी छोटी उम्र में ही सोशल मीडिया का सेलिब्रिटी बन चुका है। उसके एक-एक वीडियोज पर लाखों में व्यूज आते हैं।
-
फैसल शेख मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। उसने मुंबई से ही स्कूलिंग की है और ग्रैजुएशन वहीं से की है।
-
फैसल फैशन के मामले में बेहद ट्रेंडी है। उसे उसके फैंस स्टाइल आइकन की तरह फॉलो करते हैं।