
टीम इंडिया के शानदार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का क्रिकेट करियर जितना शानदार रहा है, उतनी ही उनकी लव स्टोरी भी दिलचस्प रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गीता बसरा से अफेयर की खबरों को लेकर वो काफी सुर्खियों में भी रहे थे। शादी से पहले दोनों ने तकरीबन एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। हरभजन ने एक शो में बताया था कि गीता ने उनके प्रपोजल का जवाब देने और उनकी गर्लफ्रेंड बनने में तकरीबन एक साल तक का समय लिया था। आज हम आपको इनकी रोमांचक लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। 
हरभजन सिंह की लव स्टोरी लंदन से शुरु हुई थी। इस दौरान हरभजन सिंह क्रिकेट खेलने लंदन गए थे। वहां उन्होंने गीता बसरा का एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा था। ये गाना देखने के बाद भज्जी गीता को दिल दे बैठे थे। 
टी20 मैच जीतने के बाद हरभजन ने अपने एक दोस्त से गीता के बारे में पूछा और उन्होंने उनसे नंबर लेकर गीता को मैसेज भी किया, लेकिन गीता उन्हें नहीं जानती थी इसलिए उन्होंने हरभजन के मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं दिया। 
वहीं जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी तब गीता ने हरभजन सिंह को बधाई दी थी। इसके बाद भज्जी ने उन्हें आईपीएल मैच देखने के लिए बुलाया था, लेकिन गीता नहीं गई थीं। इस बात से भज्जी काफी दुखी हुए थे। 
गीता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने करियर पर फोकस कर रही थीं इसलिए वो रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं। 
हालांकि उन्हें उनके कई दोस्तों ने बताया कि हरभजन अच्छे इंसान हैं इसलिए उन्हें उनके साथ रिलेशनशिप के बारे में सोचना चाहिए। तकरीबन एक साल बाद गीता ने उन्हें हां बोला और उनकी गर्लफ्रेंड बनी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन 8 साल तक डेट किया और फिर दोनों शादी के बंधन में बंधे। (All Images: Instagram)