-
Lalu Prasad Yadav Daughter Raj Lakshmi Yadav: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi Yadav) की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। राजलक्ष्मी यादव के पति तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भतीजे हैं। इस नाते शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) के बेटे आदित्य (Aditya Yadav) रिश्ते में राजलक्ष्मी के ससुर लगते हैं। आइए जानें आदित्य यादव से जुड़ी कुछ बातें:
-
आदित्य यादव शिवपाल सिंह यादव के इकलौते बेटे हैं। वह भी राजनीति में सक्रिय हैं।
-
-
आदित्य यादव की शादी 10 मार्च 2016 को हुई थी। उनकी पत्नी का नाम भी राजलक्ष्मी है।
-
लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल करने वालीं राजलक्ष्मी सिंह राजपूत राजघराने से संबंध रखती हैं। उनकी मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं।

राजलक्ष्मी सिंह के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव 3 बार विधायक रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी राजलक्ष्मी के नाना लगते हैं। 
राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लालगंज तहसील के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. सतनरायन सिंह वर्ष 1976 से 1982 तक कांग्रेस से एमएलसी भी रहे। -
लालू की बेटी राजलक्ष्मी औऱ आदित्य यादव की पत्नी राजलक्ष्मी सिंह हमनाम होने के साथ ही हम उम्र भी हैं।
-
Photos: Aditya Yadav Twitter