-
Rajnikanth House: रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सैकड़ों ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इस मेगास्टार को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत के लिए उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। कभी सरकारी बस में खलासी का काम करने वाले रजनीकांत आज जिस मुकाम पर हैं वहां वह अपनी मेहनत औऱ कला के दम पर पहुंचे हैं। रजनीकांत की ही तरह उनका आशियाना भी बेहद आलीशान है। देखें कैसा दिखता है रजनीकांत का घर।

रजनीकांत यूं तो चेन्नई में रहते हैं। हालांकि उनके पास कई बंगले हैं। 5-6 साल पहले उन्होंने पुणे में शानदार घर खरीदा है। -
रजनीकांत का ये नया घर बेहद शानदार है।

घर में ऐश-ओ-आराम की सारी चीजें मौजूद हैं। 
रजनीकांत का ये घर किसी फाइव स्टार होटल के रूम से भी ज्यादा भव्य नजर आता है। -
घर के चारों ओर खूब हरियाली है।
-
घर के अंदर की सजावट भी बेहद खूबसूरत तरीके से की गई है।
-
बता दें कि रजनीकांत ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू औऱ कन्नड़ भाषा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
-
रजनीकांत अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। जनवरी 2021 में वह अपनी पॉलिटिकल पार्टी का श्री गणेश कर सकते हैं। (All Photos: Social Media)