-
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने परिवार के साथ शनिवार 9 दिसंबर की सुबह तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। लालू यादव का परिवार विशेष विमान से तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आंध्र प्रदेश पहुंचे हैं।
-
तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और बेटी कात्यानी भी गईं थी।
-
इस दौरान की कुछ तस्वीरें तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि तिरुपति बालाजी मंदिर में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की।
-
बता दें, 9 दिसंबर को ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शादी की दूसरी सालगिरह भी है। इस मौके पर पूरे परिवार का बालाजी के दर्शन करने का प्रोग्राम तय हुआ था।
-
तेजस्वी यादव ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी कराया। वहीं तेजस्वी के साथ साथ उनके भाई तेज प्रताप ने भी अपने बाल दान किए।
-
बता दें, लालू यादव इन दिनों एक के बाद एक मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी लालू यादव कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं।
-
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जब वह लौटे तो झारखंड के देवघर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गए। वहीं जब मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक हुई थी, तब उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान के दर्शन किए।
(Photos Source: Tejashwi Yadav/Facebook)
(यह भी पढ़ें: जूनियर महमूद से सतीश कौशिक तक, 2023 में दुनिया छोड़ गए ये सितारे)