-
दुनियाभर में सबसे ज्यादा हिंदू भारत में रहते हैं। भगवान विष्णु हिंदू धर्म के सबसे बड़े अराध्य माने जाते हैं। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि सबसे बड़ी भगवान विष्णु की मूर्ति किस देश में है और आपका जवाब भारत है तो आप सरासर गलत हैं। (Photos: Social Media)
-
भगवान विष्णु की सबसे बड़ी प्रतिमा भारत नहीं बल्कि एक इस्लामिक देश में है। (Photos: Social Media)
-
यह देश है इंडोनेशिया। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बाहुल्य देश है। दुनिया के 12.7 फीसदी मुस्लिम इस देश में रहते हैं। (Photos: Social Media)
-
इंडोनेशिया के बाली शहर में विष्णु की बुलंद प्रतिमा बनाई गई है।इस मूर्ति की ऊंचाई 75 मीटर है। ये मूर्ति उन्गासन पहाड़ी के ऊपर केंकाना सांस्कृतिक पार्क में मौजूद है। (Photos: Social Media)
-
अगर इस मूर्ति के आधार को भी जोड़ दिया जाए तो यह मूर्ति दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत कहलाएगी। (Photos: Social Media)
-
मूर्ति में भगवान विष्णु अपने वाहन गरुण पर बैठे हुए हैं। यह मूर्ति दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। (Photos: Social Media)
-
इंडोनेशिया में अगर हिंदुत्व की बात करें तो यहां गरुण एयरलाइंस है जो भगवान विष्णु के वाहन के नाम पर है। देश के नोट पर भी भगवान गणेश की फोटो बनी है। (Photos: Social Media)