Makar Sankranti 2020 Date (Wedding Dates In 2020): हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम मुहूर्त देखकर किया जाता है। खासकर शादी ब्याह के मामले में लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं। साल में कुछ समय ऐसे आते हैं जब शादी ब्याह के कार्यों पर रोक लग जाती है। जैसे जब भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा में चले जाते हैं तब चतुर्मास लगने के कारण शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसी तरह सूर्य के धनु और मीन राशि में जाने पर भी विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किये जाते। धार्मिक मान्यताओं अनुसार मकर संक्रांति के दिन पर खरमास खत्म हो जाता है। जिसके बाद से सभी मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो जाते हैं। जानिए कब है मकर संक्रांति…
2020 Wedding Dates: 2020 में कब कब हैं शादी के योग, देखिए जनवरी से दिसंबर तक की सभी तारीखें
वैसे आमतौर पर मकर संक्रांति 14 तारीख को मनाई जाती है। लेकिन इस बार यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जायेगा। इसकी शुरुआत 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति इसी दिन शाम 06 बजकर 22 मिनट पर होगी। मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 06:41 ए एम से 08:38 ए एम तक रहेगा। इस पर्व पर स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुबह 07:05 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक का समय स्नान व दान के लिए विशेष फलदायी होगा।
जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। तब तब संक्रांति मनाई जाती है। इस तरह साल में 12 संक्रांति होती है। लेकिन सभी संक्रांतियों में से मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य भगवान उत्तरायण हो जाते हैं। सूर्य के उत्तरायण होते ही दिन बड़े और रातें छोटी होनी शुरू हो जाती हैं। इस दिन खरमास की समाप्ति होने से शादी ब्याह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य जो एक माह से बंद है, फिर से शुरू हो जाएंगे।
[bc_video video_id=”5981305623001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
जनवरी शुभ विवाह मुहूर्त (January 2020 Vivah Shubh Muhurat):
– 15 जनवरी 2020, बुधवार, सुबह 07:15 ए एम से रात 09:14 पी एम तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, तिथि: पञ्चमी और षष्ठी।
– 16 जनवरी 2020, बृहस्पतिवार, रात 08:32 पी एम से 02:31 ए एम, जनवरी 17 तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: सप्तमी।
– 17 जनवरी 2020, शुक्रवार, रात 1:13 ए एम से जनवरी 18 सुबह 07:15 ए एम तक। नक्षत्र: स्वाती, तिथि: अष्टमी और नवमी।
– 18 जनवरी 2020, शुनिवार, सुबह 07:15 ए एम से दोपहर 12:26 पी एम तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: नवमी।
– 20 जनवरी 2020, सुबह 07:59 ए एम से 11:30 पी एम तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: एकादशी।
– 29 जनवरी 2020, बुधवार, दोपहर 12:14 पी एम से 07:11 ए एम, जनवरी 30 तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, तिथि: पञ्चमी।
– 30 जनवरी 2020, बृहस्पतिवार, सुबह 07:11 ए एम से 07:10 ए एम, जनवरी 31 तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद और रेवती, तिथि: पञ्चमी और षष्ठी।
– 31 जनवरी 2020, शुक्रवार, सुबह 07:10 ए एम से 11:26 ए एम तक, नक्षत्र: रेवती, तिथि: षष्ठी।
साल 2020 का वार्षिक राशिफल पढ़ें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

