सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों में चर्चा का कारण बना हुआ है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि पत्नी से संबंध बनाने के तरीके के बारे में इस्लाम क्या कहता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के जरिये रुढ़िवादी मुस्लिम धर्मगुरुओं पर निशाना भी साधा जा रहा है। वीडियो को तारिक फतेह ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। आपको बता दें कि तारिक फतेह मशहूर लेखक और पत्रकार हैं। तारिक मूल रूप से पाकिस्तान के कराची के हैं। तारिक इस्लामी अतिवाद के खिलाफ बोलने और एक उदारवादी इस्लाम के पक्ष को बढ़ावा देने के लिये प्रसिद्ध हैं। तारिक फतेह ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि ये भारतीय मुल्ला सेक्स करने के इस्लामिक तरीके पर लेक्चर दे रहा है- पत्नियों में ऐसे दाखिल हो जाओ जैसे वो आपकी खेत हो।

वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक शख्स बता रहा है कि पत्नी से संबंध कैसे बनाया जाए इस बारे में इस्लाम क्या कहता है और कुरान में क्या लिखा गया है। ये शख्स बताता है कि पत्नियां मर्दों की खेती होती हैं और वो जिस तरह से चाहें अपने खेतों में दाखिल हो सकते हैं। ये शख्स वीडियो में और भी कई बातें ऐसी कह रहा है जिसे लिख पाना मुश्किल है।

https://twitter.com/Gadhvilaxman/status/927054459343060992

https://twitter.com/Gadhvilaxman/status/927057059702489088

https://twitter.com/Gadhvilaxman/status/927059587802398720

इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस्लाम पर भाषण दे रहे शख्स के मजे ले रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि देखिए ये कैसा एग्रीकल्चर सिखाया जा रहा है। वहीं कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि ये सोच रहा है कि महिलाएं उसके लिए सिर्फ एक बच्चा पैदा करने वाली मशीन है।

https://twitter.com/DrRizwanAhmed1/status/927275777367961600