Jan 27, 2024

बहन समीक्षा के साथ मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचीं भूमि पेडनेकर

Archana Keshri

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Source: bhumipednekar/instagram

इन सबके बीच भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, इन पिक्चर्स में वो अपनी बहन समीक्षा के साथ नजर आ रही हैं।

Source: bhumipednekar/instagram

दोनों बहनों के माथे पर कुमकुम लगा हुआ है। दरअसल, दोनों बहने गुवाहाटी के मां कामाख्या देवी मंदिर गई हैं।

Source: bhumipednekar/instagram

भक्ति में लीन नजर आ रहीं भूमि पेडनेकर की यह तस्वीर मंदिर परिसर से ली गई है।

Source: bhumipednekar/instagram

एक तस्वीर में भूमि मां कामाख्या को सिंदूर चढ़ाती दिखीं।

Source: bhumipednekar/instagram

वहीं, एक तस्वीर में भूमि मां कामाख्या मंदिर के वाहन सिंह के कान में बोलकर मन्नत मांगती दिखीं।

Source: bhumipednekar/instagram

दोनों बहने यलो कलर का सूट पहनकर ट्वनिंग करते दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में भूमि ने लिखा - 'जय मां...'।

Source: bhumipednekar/instagram

भूमि ने माता के दर्शन और पूजा करने के बाद आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही हैं।

Source: bhumipednekar/instagram

बड़े पर्दे पर राम बनने के लिए इन एक्टर्स ने छोड़ी शराब और सिगरेट