Apr 10, 2025
डेली लाइफ में कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनके बारे में जानकारी नहीं होती है।
इसमें से एक वाशबेसिन भी है जो हमारी डेली लाइफ का हिस्सा है। सुबह उठते ही सिंक में हम मुंह धोते हैं।
ऑफिस हो या फिर मॉल हर जगह लोग बाथरूम में लगे वाशबेसिन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सिंक में ये छोटा सा छेद क्यों दिया होता है।
दरअसल, वाशबेसिन में यह छोटा सा छेद इसलिए दिया जाता है ताकी अगर पानी ओवरफ्लो हो तो जमीन पर गिरने के बजाय एक्स्ट्रा पानी यहां से बाहर निकल जाए।
अगर वाशबेसिन में ये छोटा सा छेद न दिया जाए तो गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बाहर आ सकता है।
इस छेद का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन इमरजेंसी में इसके चलते पानी सिंक से बाहर नहीं निकलता है।
कई बार ड्रेन वाले छेद में कुछ फंस जाता है जिसके चलते सिंक में ज्यादा पानी भर जाता है। ऐसे में ये छेद काम करता है। जैसे ही पानी इस छेद तक पहुंचता है वैसे ही इसमें से पानी बाहर निकलने लगता है।
इसके अलावा इस छेद का दूसरा काम है हवा को बाहर निकालना। जब ड्रेन वाले छेद से हवा नहीं निकल पाती तो पानी धीरे-धीरे सिंक से निकलता है। ऐसे में इस छेद के जरिए हवा पास होती है और पानी ओवरफ्लो होने से बच जाता है।
इसके साथ ही कई बार लोग वाशबेसिन में पानी चलाकर भूल जाते हैं। ऐसे में इस छेद के जरिए पानी पाइप में चला जाता है और सिंक से बाहर नहीं निकलता है।
जीवन में घोंट कर पी जाएं विकास दिव्यकीर्ति की ये बातें, सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा